कबीरा सोया क्या करे, उठि न भजे भगवान।
जम जब घर ले जायेंगे, पड़ी रहेगी म्यान॥
कबीर कहते हैं—सोते रहने से क्या लाभ? उठकर भगवान का भजन कर। जब यमराज आत्मा को ले जाएँगे, तब यह शरीर रूपी म्यान यहीं पड़ी रह जाएगी। देह नश्वर है, नाम ही साथ जाता है।
भक्ति और नाम-स्मरण