सोवा साधु जगाइए, करे नाम का जाप।
यह तीनों सोते भले, साकित सिंह और साँप॥
सोए हुए साधु को जगा देना चाहिए ताकि वह नाम-जप कर सके। पर नास्तिक, शेर और साँप—ये तीनों सोते ही भले हैं, क्योंकि जागने पर ये हानि ही पहुँचाते हैं।
भक्ति और नाम-स्मरण